फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिवाद की विचारधारा से ऊपर उठकर करें ज्ञान का सत्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र समिति गांव बेहबलपुर द्वारा संत कबीर दास जी की जयंती मंगलवार को मनाई गई। इस मौके पर भाई हरप्रीत सिंह ने संत कबीर दास के जीवन की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हमें अंधविश्वास से बचकर भगवान का नाम सुमिरन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें जातिवाद की विचारधारा से ऊपर उठकर ज्ञान का सत्कार करना चाहिए। जिस प्रकार म्यान की बजाय तलवार काम करती है, उसी प्रकार व्यक्ति का कल्याण संत के ज्ञान से होता है न की जाति से।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि हम सब संत कबीर दास की शिक्षाओं को जीवन में धारण करें तो संसार से जातिवाद समाप्त हो जाएगा। संसार में एकता, प्रेम और शांति बनाए रखने के लिए हमें स्वयं भी इन शिक्षाओं का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में कुलविंद्र कौर ने बच्चों को संत कबीर दास के दोहे सुना कर उनके अर्थ समझाए। इस मौके पर संत कबीर दास को याद कर किया गया व छोटे बच्चों को गतका के गुर सिखाए। इस अवसर पर संस्था की संचालिका बीबी भूपिंदर कौर, मुख्य सेवादार सरदार जगतार सिंह, कश्मीर सिंह, गुरचरण सिंह, पूरन सिंह, स्वरूप सिंह ,सुरजीत सिंह, निक्का सिंह, पूर्व सरपंच बेहबलपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें