फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्लेटफार्म 1 के मुख्य गेट पर मिलेगी आरक्षण की सुविधा

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्यगेट पर स्थानांतरित किया गया आरक्षण केंद्र। रेलवे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को अब एक छत के नीचे आरक्षण से लेकर पूछताछ सेवा की सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सहूलियत, बेहतर भीड़ प्रबंधन और सुगम सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में बड़ा फेरबदल किया है। अब यात्रियों को टिकट बुकिंग और पूछताछ के लिए स्टेशन पर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत आरक्षण काउंटर को मुख्य प्रवेश क्षेत्र में ही शिफ्ट कर दिया गया है। इसे करंट आरक्षण टिकट काउंटर के पास वाले दोनों काउंटरों पर स्थानांतरित किया गया है। इस बदलाव से यात्रियों को स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही आसानी से टिकट उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा पूछताछ काउंटर को अनारक्षित टिकट प्रणाली यानी यूटीएस भवन में काउंटर संख्या 8 पर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें