फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 32 सामुदायिक केंद्रों और धर्मशालाओं का किराया होगा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
- आमजन को सुविधा देने के लिए नगर परिषद ने तैयार किया प्रस्ताव, करा सकेंगे निजी कार्यक्रम
विज्ञापन

- 1100 रुपये न्यूनतम किराया रखने पर हुआ था मंथन।
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगर परिषद के अधीन 32 सामुदायिक केंद्रों व धर्मशालाओं में लोग बिना किसी परेशानी के निजी कार्यक्रम कर पाएंगे। नगर परिषद ने इन सामुदायिक केंद्रों व धर्मशालाओं को किराए पर देने की योजना तैयार की है जिससे तय शुल्क के आधार पर लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने का कार्य नगर परिषद की राजस्व कमेटी की ओ से किया जाएगा।
छावनी में बने सामुदायिक केंद्रों व धर्मशालाओं के समुचित रख-रखाव के लिए 5 मार्च को हाउस की बैठक में मंत्रणा हुई थी। इस दौरान पार्षदों ने सुझाव दिए। इन सुझावों के आधार पर सामुदायिक केंद्रों व धर्मशालाओं का न्यूनतम किराया 1100 रुपये और अधिकतम किराया 5100 रुपये रखने पर मंथन हुआ। इस दौरान यह भी बताया कि न्यूनतम किराया भोग व क्रिया आदि के लिए होगा और शादी सहित अन्य समारोह के लिए 5100 रुपये लिए जाएंगे। इसके अलावा किराए पर लेने वाले व्यक्ति से बिजली का बिल अलग से लिया जाएगा और अगर कोई टूट-फूट होती है तो रिपेयर का खर्च भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र व धर्मशालाएं
वार्ड-एक में दो धर्मशालाएं और एक चौपाल है। इसमें राजूपत-ब्राह्मण धर्मशाला, बोह धर्मशाला और कलरेहड़ी गांव की चौपाल शामिल है। वार्ड-दो में टूंडला मंडी की धर्मशाला, वार्ड-चार में दलीपगढ़ का सामुदायिक केंद्र, वार्ड-5 में बब्याल स्थित महाराणा प्रताप धर्मशाला व आंबेडकर भवन धर्मशाला, वार्ड सात में ट्यूबवेल कॉलोनी में सरालिया वैश्य सभा धर्मशाला, वार्ड आठ में छबियाना धर्मशाला, वार्ड दस में रामपुर गांव का सामुदायिक केंद्र, रामपुर गांव की धर्मशाला, रामपुर सरसेहड़ी गांव की धर्मशाला, वार्ड-12 बोह गांव में सामुदायिक केंद्र, खोजकीपुर धर्मशाला व हरिजन धर्मशाला, वार्ड-14 अजीत नगर राधे कृष्ण धर्मशाला, वार्ड-19 करधान गांव सामुदायिक केंद्र, वार्ड-20 शाक्य समाज धर्मशाला, मोहड़ा मंडी धर्मशाला, कुलदीप नगर धर्मशाला, वार्ड 21 साई का बाग धर्मशाला, शिवाला मंडी सामुदायिक केंद्र, मच्छाेंडा धर्मशाला, वार्ड-23 रंगिया मंडी आंबेडकर हाल भवन, वार्ड 24 कुम्हार मंडी प्रजापति सामुदायिक केंद्र, वार्ड 25 वाल्मिकी बस्ती नंबर चार धर्मशाला, वार्ड 26 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सामुदायिक केंद्र, गांधी मार्केट भगवान परशुराम भवन, वार्ड- 29 कुम्हार मंडी लाला पूर्ण चंद सामुदायिक केंद्र, वार्ड 31 बीसी बाजार सामुदायिक केंद्र व वार्ड नंबर 32 में रेलवे रोड पर स्थित रुकमणि देवी हाल शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्जन
हाउस की बैठक में सामुदायिक केंद्रों व धर्मशालाओं के किराए पर मंथन हुआ था। इस दौरान 1100 रुपये से 5100 रुपये निर्धारित करने की बात पार्षदों ने कही थी इसलिए अब किराया फाइनल करने का कार्य राजस्व कमेटी को सौंपा गया है।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें