फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बादल छाने से मिली राहत, कल तक बारिश होने के आसार

Fri, 05 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला-जगाधरी हाइवे का दृश्य, शाम को छाए रहे बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक बादल छाने से मौसम में ठंडक रही। इससे लोगों ने राहत महसूस की। जिले में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 5.3 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, बारिश के कारण मौसम साफ होने से अंबाला से पहाड़ भी नजर आए।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ अब बीकानेर, जयपुर, दातिया, सिद्धि, झारसुगुडा, पुरी होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी हरियाणा पर बने होने से नमी वाली हवा के कारण राज्य में मानसून की सक्रियता 6 सितंबर तक बने रहने के आसार हैं, जिससे उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में आंशिक बादल व कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान वातावरण में नमी बने रहने और तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें