फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेन-देन के मामले में रिश्तेदारों ने घर में घुसकर किया हमला, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लेन-देन के मामले में रिश्तेदारों ने सिटी के शांति नगर कॉलोनी, सिघांवाला में घर में घुसकर दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। दंपती मनजीत कौर व सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक से मनजीत कौर के पिता बलविंद्र सिंह, भाई बलबीर सिंह उनकी पत्नी लाडी व उनकी बेटी रविंद्र कौर उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इसमें उसको व उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तो आस-पड़ोस के लोगों के आने पर वह वहां से फरार हो गए। इस दौरान वह घर में रखे 13 हजार व कुछ ज्वेलरी लूटकर ले गए। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दंपती व बच्चों को सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं सुखविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ससुराल के लोगों के साथ लेन-देन की बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। इस कारण पारिवारिक सदस्यों ने अचानक से उन पर हमला कर दिया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर, सदर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को सोमवार को थाने में बुलाया गया है। उनकी बात सुनी जाएगी, जो दोषी होगा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें