फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हंसी की मिठास से सुधरेंगे रिश्ते, शुरू होगी हास्य किटी

विज्ञापन
पुलिस डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यशाला में पहुंचे हास्य गुरु डॉ मदन कटारिया। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आज के इस दौर में जहां परिवारों में तनाव बढ़ने के कारण रिश्तों में कड़वाहट बढ़ रही है। वहीं 70 वर्षीय डॉ. मदन कटारिया हास्य गुरु बनकर लोगों के जीवन में रंग भरने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों 15 से 20 वर्ष पुराने रिश्तों में भी खलल हो रहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं बच्चे भी अपने माता- पिता से अलग रहकर ही खुश हैं। इन बिगड़ते रिश्तों का मुख्य कारण सोशल मीडिया और दिखावे का जीवन की ओर आकर्षण है। इसी कारण लोग अपनों के भीतर की खुशी नहीं ढूंढ पाते हैं। हास्य गुरु डॉ मदन कटारिया ने बताया कि हंसी से कई बीमारियों व अवसाद को भी समाप्त किया जा सकता है।
कार्यशाला में बताया योग का महत्व
भारत विकास परिषद और डीएवी स्कूल की ओर से शनिवार को पुलिस डीएवी स्कूल में हास्य योग कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें सुप्रसिद्ध हास्य गुरु डॉ. मदन कटारिया और उनकी पत्नी माधुरी कटारिया ने लोगों को हंसने के लाभ और हास्य योग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 1994 में मुंबई से उन्होंने हास्य योग क्लब की शुरुआत की थी। पांच वर्ष के भीतर ही उन्होंने पूरे देश में इस तरह के क्लब खोल दिए। इस मौके पर नवनियुक्ति मेयर शैलजा सचदेवा और पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल भी पहुंचे।
विज्ञापन

प्राणायाम की तरह करें हास्य योग
डॉ. मदन कटारिया मेडिसन चिकित्सक हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर लोगों के बीमार होने का कारण छोटे सांस लेना है। इसी कारण बीमारियां जन्म लेती है। हास्य योग से लंबे सांस लेकर बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। लंबा सांस लेने और छोड़ने से ऑक्सीजन की अतिरिक्त मात्रा शरीर में जाती है। जिससे शरीर अपने आप ही बीमारियों से लड़ने के योग्य हो जाता है।
हर परिस्थिति में रहें सकारात्मक
डॉ. मदन कटारिया ने बताया कि जीवन में परेशानियां आती जाती रहती हैं, लेकिन खुश रहने के लिए नकारात्मक स्थितियों को भी सकारात्मक रूप से लेना चाहिए। बीमारी में भी मरीज को सकारात्मक सोच लेकर जीवन जीना चाहिए और हंसी के साथ अपना जीवन जीना चाहिए।
अंबाला में शुरू होगी हास्य किटी
डॉ.मदन कटारिया ने बताया कि महिलाओं के लिए अंबाला में वे हास्य किटी शुरू करेंगे। इसमें महिलाओं को हास्य योग का अभ्यास करवाया जाएगा। इसके लिए हास्य योग कार्यशाला करवाई जाएगी। इन हास्य किटी से महिलाओं का स्वास्थ्य भी सुधरेगा और मनोरंजन के लिए भी एक अच्छा विकल्प रहेगा। अगले माह तक डॉ. मदन अंबाला में आकर किटी क्लबों के साथ बातचीत करेंगे। इसके साथ ही वे सभी योग शालाओं में हास्य योग को शामिल करेंगे। इसके लिए योग प्रशिक्षकों को को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद योगाभ्यास करने वाले भी एक दूसरे को हास्य योग के तरीके बताएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें