फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रांतीय आचार्य सम्मेलन के लिए किया अभ्यास

विज्ञापन
तेपला ​स्थित नंदलाल गीता विद्या मंदिर में प्रांतीय आचार्य सम्मेलन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में 
विज्ञापन
साहा। तेपला स्थित नंदलाल गीता विद्या मंदिर में विद्या भारती हरियाणा के तत्वावधान में प्रांतीय आचार्य सम्मेलन के लिए एक विशेष अभ्यास सत्र का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्रामीण शिक्षा समिति के पालक जगन्नाथ, अनिल कुल श्रेष्ठ, संकुल प्रमुख और प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख सुधीर, संकुल प्रशिक्षण प्रमुख, राजीव, तरुण शाहाबाद के विद्यालय के प्राचार्य संजय मित्तल, निशा गोयल, प्रधानाचार्य बलवंत सिंह मौजूद रहे। इस सम्मेलन के अभ्यास सत्र में योगाभ्यास, लघु नाटिका, सम्मेलन गीत तथा श्लोकी गीता का अभ्यास प्रमुख रूप से शामिल रहा।
इसके बाद आचार्य राजीव ने अष्टाध्यायी श्लोकी गीता का अभ्यास कराया। इसके साथ ही द्वितीय सत्र में विजय द्वारा समता अभ्यास और योगाभ्यास करवाया गया। वहीं लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानदायिनी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें