फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 बच्चों समेत रिकॉर्ड 647 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
अंबाला छावनी के संत निवासी में वैक्सीन लगवाते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
वीरवार को जिले में एक दिन में 100 बच्चों समेत रिकॉर्ड 647 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना के कारण 34 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीज को शुगर व हाइपरटेंशन की समस्या थी। वहीं नए मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 33 हजार 239 हो गई। राहत की बात यह है कि वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 121 मरीजों को डिस्चार्ज किया है। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 30 हजार 18 हो गई। अभी तक कुल 516 मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हो चुकी है। सक्रिय मरीज भी बढ़कर 2 हजार 705 हो गए हैं। यह संख्या अभी तक सबसे है। लगातार मिल रहे नए मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी से कोरोना नियमों की पालन को लेकर अपील की जा रही है।
विज्ञापन

यहां मिले मरीज
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर से 256, छावनी से 188, चौड़मस्तपुर से 145, नारायणगढ़ से 11, शहजादपुर से 24, बराड़ा से 13, मुलाना से 10 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 64 सरकारी कर्मचारी, 37 बच्चे 12 साल से कम उम्र के, 63 बच्चे 12 से 18 वर्ष के बीच के शामिल हैं। अन्य मरीजों के संपर्क में आए 13 मरीज शामिल हैं।
अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या
अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस समय 16 मरीज निजी अस्पताल में हैं तो 26 मरीज सरकारी अस्पताल में दाखिल हैं। इसके अलावा 3 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। 9 मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं। इनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

2864 लोगों के सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 2 हजार 864 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अभी कुल 7 लाख 69 हजार 175 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 6 लाख 86 हजार 727 सैंपल आरटीपीसीआर तो 82 हजार 448 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं।
4040 लोगों को लगा टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 4 हजार 40 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इसके अलावा 426 प्रकोशन डोज लगाई हैं। अभी तक कुल 18 लाख 98 हजार 460 लोगों को कोरोना से बचाव की डोज लगाई गई है। इनमें 9 लाख 95 हजार 390 को पहली तो 9 लाख 834 को दूसरी डोज शामिल हैं। वहीं अभी तक 2 हजार 236 प्रकोशन डोज लगाई गई हैं।
कोरोना से संक्रमित मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा ठीक भी तेजी के साथ हो रहे हैं। लोगों को स्वयं का बचाव रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। हमारी ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें