अंबाला सिटी से कुरुक्षेत्र की ओर जा रही कार अचानक सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो साल का आर्यन और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें राहगीरों की मदद से शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र निवासी बच्चा आर्यन, 36 साल के उनके पिता सुभाष, उनकी माता ममता, ममता की भाभी शिवानी व बुजुर्ग 58 वर्ष की बाला व दो माह का बच्चा गाड़ी सवार में थे। जैसे ही गाड़ी किंगफिशर के पास पहुंची तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई है और पेड़ से टकरा गई।