फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: झूठे केस में फंसाने की धमकी मिलने पर दी थी रौनक ने जान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका और उसके माता पिता के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन

- आरोप है कि युवती युवक पर पैसों के लिए बना रही थी दबाव

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के नन्हेड़ा में 6 मार्च को रौनक (19) के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आया है। आरोप है कि युवती पैसों के लिए दबाव बना रही थी और मांग पूरी न होने पर रौनक को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। मृतक की मां गीता की तहरीर पर पड़ाव थाना पुलिस ने 26 दिन बाद कार्रवाई की है। आत्महत्या के लिए उकसाने व साजिश रचने की धाराओं के तहत लुधियाना निवासी युवती विद्या ठाकुर व उनके माता-पिता दीपक ठाकुर व रेखा ठाकुर पर प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने अंबाला पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत सौंपी थी।
पड़ाव थाना पुलिस को दी तहरीर में नन्हेड़ा निवासी गीता ने बताया कि उनका बेटा रौनक (19) लुधियाना निवासी विद्या ठाकुर नाम की युवती के संपर्क में था। आरोप है कि विद्या ने रौनक को प्रेम जाल में फंसा रखा था और अक्सर उससे पैसों की मांग करती थी। इस काम में युवती के माता-पिता दीपक ठाकुर और रेखा ठाकुर भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 मार्च को विद्या ने रौनक को फोन कर झगड़ा किया और अपने जन्मदिन के लिए महंगे उपहार व पैसों की मांग की। जब रौनक ने असमर्थता जताई तो उसे धमकी दी गई कि उसे और उसके परिवार को लुधियाना में झूठे केस में फंसा दिया जाएगा। इसी मानसिक प्रताड़ना के चलते 6 मार्च की सुबह जब परिवार काम पर गया था तब रौनक ने कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें