फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बजरंग बली की शोभायात्रा में गूंजे भजन, पुष्प वर्षा से स्वागत

विज्ञापन
श्री हनुमान जयंत के पावन अवसर पर अंबाला छावनी के लाल कुर्ती बाजार ​स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर - फोटो : संगठन
विज्ञापन
श्री हनुमान भक्त मंडल की ओर से हुआ आयोजन, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को लाल कुर्ती बाजार क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। श्री हनुमान भक्त मंडल की ओर से आयोजित शोभायात्रा में जय श्री राम व जय बजरंग बली के जयकारों से बाजार गूंज उठा। शोभायात्रा में शामिल राधा-कृष्ण, भोलेनाथ और हनुमान जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
मुख्य अतिथि राजीव कौशिक ने हनुमान जी के विग्रह को प्रथम तिलक लगाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान बैंड-बाजों की धुन पर भक्त नाचते-गाते चले। गुणगानकर्ता नीरज भाई एवं पार्टी ने अपने भजनों से ऐसा समां बांधा कि हर कोई भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। इस अवसर पर चेयरमैन नवीन यादव, प्रधान संदीप गर्ग, कोषाध्यक्ष दयाकिशन जोशी, ऑडिटर दशमेश चंद्र नागपाल, संरक्षक चिरंजीलाल, महेंद्रपाल रैना, ओमप्रकाश व समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। वीरवार को मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह लगाए स्टॉल
शोभायात्रा जिस भी गली और मार्ग से गुजरी, वहां स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह खानपान के स्टॉल लगाए गए थे। यात्रा पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद वापस शिव मंदिर पहुंची जहां भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

श्री हनुमान जयंत के पावन अवसर पर अंबाला छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर - फोटो : संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें