थाना नग्गल पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति सेना में नौकरी करता हैै। वह अप्रैल में अंबाला में रहने आई थी। उसने बताया कि उसकी रिश्तेदारी का एक युवक जसबीर सिंह एक रात को उसके घर जबरन घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद कुलदीप ने डरा धमकाकर फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब लगातार उसे धमकियां देकर विवाह करने के लिए बाध्य कर रहा हैै। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने थाना नग्गल में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैै।