फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी का बकाया दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने ठगी के हथकंडे बदल दिए हैं। इन दिनों एलआईसी की पॉलिसी का बकाया दिलाने के नाम पर जाल बिछाया जाता है और उसमें फंसाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही कृषि विभाग से रिटायर व्यक्ति के संग हुआ। उनसे 2 लाख 36 हजार रुपया ठग लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर सिटी थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरदयाल सिंह निवासी सोनिया कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कृषि विभाग से रिटायर है। उनकी कई एलआईसी से बीमा पॉलिसी थी। कइयों का पैसा वह ले चुके हैं। उनके पास 3 जनवरी को एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि आपकी एक पॉलिसी में 1 लाख 52 हजार 540 रुपया बकाया है। इस रकम का भुगतान आपको किया जाना है। फोन करने वाले ने बताया कि आपको नियमों के अनुसार कुछ रकम जमा करनी होगी। फोन करने वाले ने अपना नाम डीके अग्रवाल बताया। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद उनके पास कई फोन आए और हर बार अलग-अलग लोगों ने बात की लेकिन मुख्य साजिश करने वाला व्यक्ति डीके अग्रवाल ही था।
पीड़ित का कहना है कि वह उनके कहने पर आ गए और अलग-अलग तारीख पर अलग राशि उनके बताए खाते में जमा करवा दी। इस तरह से उनके बताए खातों में कुल 2 लाख 36 हजार 920 रुपया जमा करवा दिया। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें