फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार और अश्लील मूवी बनाने का आरोपी काबू

Fri, 22 Nov 2013 12:07 AM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार और अश्लील मूवी बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के मामले में वीरवार को शहर पुलिस लाइन में दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप जड़े।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार को पीड़ित युवती व उसके पक्ष के लोग एसीपी के पास आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंचे थे, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भी पुलिस ने बुलाया हुआ था। शाम को आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया।

गौरतलब है कि मूल रूप से कुरुक्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने बीते दिनों डीसीपी अंबाला को पवन कुमार और अन्य के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने व अश्लील मूवी बनाने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद बलदेव नगर पुलिस ने पवन कुमार, राजकुमार फौजी निवासी गांव मोहनपुर शाहाबाद और जीआरपी अंबाला छावनी में कार्यरत एक कर्मी फग्गन लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

युवती का आरोप था कि वह कुरुक्षेत्र के एक अस्पताल में कार्यरत थी, जहां आरोपी भी नौकरी करता था। आरोपी उसे सितंबर माह में अंबाला में शादी का झांसा देकर ले आया, जिसके बाद वह दोनों बलदेव नगर में रहने लगे। इस दौरान पवन ने युवती से संबंध भी बनाए थे।

युवती का कहना है कि 9 नवंबर को आरोपी पवन ने उसके साथ बलात्कार किया व उसकी अश्लील मूवी बनाई।
वीरवार को एसीपी ने दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया था। जहां दोनों पक्षो के बीच आपसी विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें