फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पूरे समाज व वर्गों का मंदिर : चंपत राय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-7 नीलकंठ मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के विभाग कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सचिव व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के सचिव चंपत राय पहुंचे। उनके पहुंचने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनके साथ ही विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम भी अंबाला पहुंचे।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम भी रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7:30 बजे हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉक्टर पुष्पा मोहन गर्ग ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चंपत राय ने दीप प्रज्वलन कर व स्वस्ति मंत्र के साथ हुआ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम चंपत राय का सम्मान करते हुए जिला संगठन मंत्री महेंद्र शर्मा ने उन्हें पगड़ी पहनाई। इसके बाद समाजसेवी अनुभव अग्रवाल, जय गोपाल, संजय बत्रा और अशोक कक्कड़ ने उन्हें शॉल भेंट की। इसके बाद दिनेश कांत जिंदल, संदीप सचदेवा ने अंग वस्त्र देकर चंपत राय का सम्मान किया। जिला बजरंग दल से यश प्रकाश, संजू जलबेड़ा, धर्म वर्मा और सतीश ने तलवार देकर उनका सम्मान किया। मंच संचालन विश्व हिंदू परिषद से मोहित आहलूवालिया ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य वक्ता चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में बन रहा राम मंदिर पूरे समाज और समाज के सभी वर्गों का मंदिर है। उन्होंने बताया कि मंदिर की बाहरी दीवार करीब 14 फीट चौड़ी रहेगी और दीवार के आसपास कई मंदिरों का निर्माण अभी होना है। इसमें लक्ष्मण जी का मंदिर, ऋषि वशिष्ठ ऋषि अगस्त्य, अहिल्या जी, शबरी मंदिर व निषाद राज मंदिर रहेंगे।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की ओर से प्रांत उपाध्यक्ष सुशील जैन, विभाग मंत्री शैलेश शर्मा और जिला संगठन मंत्री महेंद्र शर्मा, अजब सिंह राणा, भीम सिंह राणा जिला उपाध्यक्ष, तेजिंद्र सिंह वालिया, अचीलेश, राजेश बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें