फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वैदिक भजन गायन स्पर्धा में सोहनलाल विद्यालय प्रथम

विज्ञापन
शहर के मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल में वैदिक भजन गायन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी मुख्याति​थ
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल में ऋषि उत्सव की श्रृंखला के अंतर्गत महात्मा आनंद स्वामी की स्मृति में वैदिक भजन गायन प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य जेएस नैन व राजकीय विद्यालय से सेवानिवृत हुए श्याम सुंदर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के तौर पर भजन गायक सुशील शर्मा और सेंट विद्या मंदिर की संगीत विभाग अध्यापिका मंजू अरोड़ा ने अपनी भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता आर्य युवा समाज के तत्वावधान में हुई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. राधा रमन ने कहा कि वैदिक भजन न केवल हमारे आध्यात्मिक विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, भक्ति और संस्कारों का विकास भी करते हैं। महात्मा आनंद स्वामी जैसे ऋषियों के आदर्श हमारे जीवन को सद्गुणों से परिपूर्ण करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को बधाई दी।
प्रतियोगिता में सोहनलाल कन्या विद्यालय ने प्रथम, मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर और ओएस डीएवी कैथल संयुक्त रूप से द्वितीय, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार केपीएके महाविद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा को संयुक्त रूप से दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि जेएस नैन ने विद्यार्थियों को महात्मा हंसराज के जीवन और उनके त्याग एवं तप के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों को शॉल भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें