फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजस्थान के पारंपरिक लोकनृत्य कालबेलिया ने मोहा सबका मन

Sun, 28 Sep 2025 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य, स्टाफ व छात्र। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में शनिवार को संगीत (वोकल) एवं संगीत (इंस्ट्रूमेंटल) विभागों की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जोकि राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति व नृत्य कालबेलिया को समर्पित रहा। कॉलेज सभागार में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में राजस्थान के पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, इसके पश्चात राजस्थान के लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य शैलियों की शानदार झलक प्रस्तुत की। कलाकारों ने अपनी वेशभूषा, भाव-भंगिमाओं और लयबद्ध प्रस्तुतियों से दर्शकों को राजस्थान की रंग-बिरंगी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, भारतीय संस्कृति की जड़ें लोक कलाओं और परंपराओं में निहित हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल सांस्कृतिक विविधताओं से जोड़ते हैं, बल्कि उनमें अपनी विरासत के प्रति गर्व और सम्मान का भाव भी जगाते हैं।
विज्ञापन

अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य, स्टाफ व छात्र। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य, स्टाफ व छात्र। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें