फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडर पास में घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग पर विजिलेंस जांच की मांग उठाई

विज्ञापन
बराड़ा स्थित रेलवे अंडरपास जिसकी दीवारों में आई दरारें । - फोटो : Ambala
विज्ञापन
बराड़ा। रेलवे स्टेशन बराड़ा के पास सहारनपुर अंबाला रेल मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। समाजसेवी संस्थाएं भी इस मामले को लेकर सामने आ रही हैं। उन्होंने विजिलेंस विभाग या अन्य कोई निष्पक्ष एजेंसी से मामले की जांच करवाकर घपले का खुलासा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता श्याम करण ,बलबीर कुमार, रजत, राम प्रकाश ,धर्मवीर सिंह ,बलबीर सिंह, मनीष कुमार ,पवन कुमार, विक्रम पाल सिंह आदि ने कहना है कि अभी अंडरपास को बने मात्र एक साल ही हुआ है लेकिन हल्की वर्षा में भी इसकी छत से पानी टपकने तथा दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है। अंडरपास के निर्माण में घटिया सामग्री तथा त्रुटिपूर्ण अभियांत्रिकी का इस्तेमाल हुआ है। अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया गया है। जिससे इस अंडरपास से गुजरना आम जनता के लिए एक जोखिम भरा काम बन गया है। दोषियों के विरुद्ध यथा योग्य कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। बता दें कि कुछ समय पूर्व समाजसेवा केंद्र के महासचिव बलजीत सिंह ने मुख्य सतर्कता अधिकारी रेलवे विभाग दिल्ली को एक लिखित शिकायत पत्र भेजकर अंडर पास में घटिया निर्माण सामग्री की निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें