फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश, कोहरा और शीतलहर ने जकड़ा, तीन दिन से नहीं निकली धूप

Fri, 02 Jan 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
कोहरे और ठंड के दौरान अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर लाइट चालू कर गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नववर्ष के पहले दिन ठंड का कहर जारी रहा। कोहरा और बादल छाने के कारण सुबह से शाम तक धूप नहीं निकली। सुबह जिले में कई जगहों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। जिससे ठिठुरन भरी ठंड बढ़ गई। शाम होते-होते शीतलहर चलने से आवाजाही में दिक्कत रही। हाथ-पैर सुन्न कर देने वाली ठंड में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। नववर्ष पर वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में भी मरीजों की संख्या कम ही रही, वहीं, ठंड के कारण बसों और ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। बस और ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक शीतलहर चलने से ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर चलने के साथ ही घना कोहरा छा सकता है। शीतलहर चलने से दिन और रात का तापमान लुढ़क सकता है। वहीं, ठंड का असर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। बाजार में भी वीरवार को रौनक कम ही रही।

कोहरे और ठंड के दौरान अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर लाइट चालू कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

कोहरे और ठंड के दौरान अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर लाइट चालू कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

कोहरे और ठंड के दौरान अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर लाइट चालू कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

कोहरे और ठंड के दौरान अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर लाइट चालू कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

कोहरे और ठंड के दौरान अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर लाइट चालू कर गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें