फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई के अपहरण में चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
जयदीप राठी।
विज्ञापन
पानीपत। इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के लापता चिकित्सक भाई जयदीप राठी के अपहरण में पुलिस ने वीरवार देर शाम को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जयदीप का वीरवार को छठे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी है। उन्होंने थाना प्रभारी पर मामले में अनदेखी का आरोप लगाया हैं। परिजनों ने शुक्रवार को गांजबड़ बस अड्डे पर पंचायत बुलाई है। इसमें आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

सीआईए-टू पुलिस टीम ने वीरवार देर शाम को बालजाटान के हरेंद्र राठी, उसके भाई रविंद्र राठी उर्फ रवि राठी हाल एल्डिको वासी, बाबरपुर मंडी के सुनील शर्मा और एल्डिको निवासी प्रीतम को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों ने प्रथम दृष्टया में विवाद को कबूल किया है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर में जयदीप राठी के फार्म हाउस की 2600 गज जमीन प्रीतम के नाम भी है। पुलिस चारों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने कहा कि उनके भाई जयदीप राठी शनिवार को लापता हुए थे। उनकी गाड़ी डेरा बस्सी के नजदीकी मिली थी। उनका कहना है कि दो माह पहले उनके फार्म हाउस पर हमला हुआ था। उस मामले में आज तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। अब उनके भाई का अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वह अपने गांव गांजबड़ के बस अड्डे पर एकत्र होंगे। जहां कार्यकर्ताओं और सभी राजनीति दलों व सामाजिक संगठनों की मौजूदगी में आगामी फैसला लेंगे।
पुलिस ने जयदीप राठी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में पूछताछ के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें