फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: योग दिवस पर बारिश का अलर्ट, वैकल्पिक व्यवस्था में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। तीन दिन से लगातार सुबह के समय बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सुबह भी बारिश हुई। बारिश होने के साथ ही दिनभर ज्यादा गर्मी न होने से मौसम सुहावना रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने 19 से 23 जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के लिए 21 जून को योग दिवस पर बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है। पहले यह जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाइन ग्राउंड में तय था। वहीं वैकल्पिक स्थान के लिए शहर की अनाज मंडी को तय किया था। मगर अधिकारियों ने मंडी में स्थल का निरीक्षण किया तो वहां फसल मिली।
ऐसे में प्रशासन ने सेक्टर 10 में स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम को अंतिम विकल्प चुना है। अगर बारिश हुई तो स्टेडियम के जिमनास्टिक हॉल में कार्यक्रम कराया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह बारिश दिन में उमस ने सताया
बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 13 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। दोपहर को धूप निकलने से उमस हो गई। इस कारण लोग परेशान दिखे। बारिश की शुरूआत होने के साथ ही धान की रोपाई का सीजन भी शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र में धान सीजन जोर पकड़ने लगा है।

प्री मानसून 19 से आने की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 19 जून से प्री-मानसून हवा के आने की संभावना बन रही है। मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें