फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजमार्ग से स्थानीय सड़क तक 15 जगह गड्ढे

विज्ञापन
सेक्टर नौ की मुख्य सड़क पर बने गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सरकार के निर्देशों पर 15 जून से पहले सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश जारी हुए थे। मगर आलम यह है कि शहर की मुख्य सड़कों पर अभी गड्ढे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की बात करें तो यहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित छह मुख्य मार्ग हैं। इनमें से सभी मार्गों के 15 जगह और मुख्य चौराहों पर गड्ढे बने हैं। यह गड्ढे बारिश के समय किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं। मगर अभी तक नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग ने इन्हें पूरी तरह से नहीं भरा है।
यहां गड्ढे बनेंगे हादसों का कारण
अंबाला सिटी के दिल्ली अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर माेटर मार्केट के नजदीक, मंजी साहिब गुरुद्वारा के नजदीक, नई सब्जी मंडी के पास चार जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं। वहीं अंबाला हिसार राजमार्ग पर मानव चौक, अग्रसेन चौक, सेठी मार्केट तक चार जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा शहर के भीतरी क्षेत्रों को देखें तो सेक्टर नौ के पास हुड्डा ग्राउंड वाली सड़क पर 300 मीटर तक गड्ढे ही गड्ढे बने हुए हैं। यहां पर हर बार बारिश का पानी भर जाता है। जिससे लोगों को आने जाने में भी परेशानी होती है। इसके अलावा सर्कुलर रोड, जैन कॉलेज रोड, कपड़ा मार्केट, रेलवे रोड, कोर्ट रोड, जगाधरी गेट, प्रेम नगर, जंडली, रामबाग रोड सहित अन्य कई मुख्य स्थानों की सड़कों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

वर्जन
निर्माण विभाग ने अंबाला में 16 जगहों पर गड्ढे थे। इनमें से 16 भर दिए हैं। अंबाला छावनी और सिटी में 13 गड्ढे भर दिए हैं। तीन पर काम चल रहा है।
-रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अंबाला।
वर्जन
शहर में सड़कों के निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी हो चुकी है। सेक्टर 9 से अनाज मंडी की तरफ जाने वाली सड़क का कार्य भी जल्द ही शुरू होगा। इसके अलावा कई सड़क का निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। जहां पर गड्ढे बने हैं उन्हें भी भरा जा रहा है।
विज्ञापन

-सौरभ गोयल, नगर निगम, कार्यकारी अभियंता, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें