अंबाला। उत्तर रेलवे ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए 12 ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। वहीं, दो रेलगाड़ियों को हरिद्वार तक यात्रा विस्तार देने, लक्सर-मुरादाबाद के बीच मेला स्पेशल रेलगाड़ी चलाने, 16 रेलगाड़ियों को रायवाला-मोतीचूर स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 04465/04466 दिल्ली जं-शामली-दिल्ली जं डीईएमयू को हरिद्वार तक यात्रा विस्तार दिया गया है। 13 से 26 जुलाई तक यात्रा प्रारंभ करने वाली रेलगाड़ी संख्या 04465 दिल्ली जं0-शामली डीईएमयू हरिद्वार तक चलेगी। यह रेलगाड़ी शामली से रात्रि 11.02 बजे प्रस्थान कर अगले रात को 01.55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में 14 से 27 जुलाई तक 04466 शामली-दिल्ली स्पेशल यात्रा हरिद्वार से प्रारंभ करेगी। यह रेलगाड़ी हरिद्वार से अलसुबह 02.40 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह छह बजे शामली पहुंचेगी।
14 से 26 जुलाई तक यात्रा प्रारंभ करने वाली रेलगाड़ी संख्या 04403 दिल्ली जं-सहारनपुर डीईएमयू हरिद्वार तक चलेगी। यह रेलगाड़ी सहारनपुर से रात्रि 9.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11.40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में 15 से 27 जुलाई तक 04404 सहारनपुर-दिल्ली जं स्पेशल यात्रा हरिद्वार से प्रारंभ करेगी। यह रेलगाड़ी हरिद्वार से देर रात्रि दो बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 3.40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। विस्तार दिए गए मार्ग पर 04403/04404 ट्रेन रूड़की और ज्वालापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
वहीं, 14 से 26 जुलाई तक प्रतिदिन लक्सर-मुरादाबाद मेला स्पेशल रेलगाड़ी चलेगी। यह रेलगाड़ी मुरादाबाद से सुबह 04.15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 7.15 बजे लक्सर पहुंचेगी। वापसी में 15 से 27 जुलाई तक यह रेलगाड़ी मुरादाबाद से दोपहर 12 बजे प्रस्थान करके उसी दिन दोपहर 3.15 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।