फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में रेलवे टेक्नीशियन का मर्डर: अंबाला के रहने वाले थे दीपक... गला काटा, शरीर पर भी चोटों के निशान

Sat, 10 Jan 2026 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

यूपी में रेलवे टेक्नीशियन की हत्या का मामला सामने आया है। रेलवे टेक्नीशियन की गला काटकर हत्या करने के बाद शव यमुना में फेंक दिया गया। दो दिन बाद शव की शिनाख्त हुई। दीपक अंबाला कैंट के दलीपगढ़ के रहने वाले थे।
विज्ञापन
परिवार के साथ रेलवे में टेक्नीशियन दीपक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला कैंट के बब्याल स्थित दलीपगढ़ में रहने वाले रेलवे में टेक्नीशियन दीपक(35) की बागपत में अज्ञात ने गला रेतकर हत्या कर दी। दीपक का गला रेता हुआ था व शरीर पर भी चोटों के निशान थे। मृतक का शव दो दिन पहले बागपत के किशनपुर बराल गांव में पूर्वी यमुना नहर की झाल के पास दो दिन पहले मिला था। 
विज्ञापन


उस समय तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हत्या की आशंका होने पर बागपत पुलिस की चार टीमें जांच कर रही थी। शिनाख्त होने पर बागपत पुलिस ने अंबाला कैंट की तोपखाना पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस ने शुक्रवार शाम को परिजनों को सूचित किया। परिजनों को जब शव की फोटो दिखाई तो परिवार ने शिनाख्त की। परिवार में मातम पसर गया।

परिजन आज जाएंगे बागपत, पोस्टमार्टम के बाद होगी आगामी कार्रवाई
बागपत पुलिस ने संपर्क किया तो परिजनों ने शव की शिनाख्त दीपक के रूप में की है। मृतक के एक भाई संदीप ने बताया कि वह शनिवार को बागपत रवाना होंगे, जहां पुलिस कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करेगी। मृतक शादीशुदा है व तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी आठ साल की है। 
विज्ञापन
Trending Videos

बागपत अपनी नौकरी पर गए थे दीपक
पिता का देहांत हो चुका है जो रेलवे में कार्यरत थे। दीपक को उनकी जगह पर नौकरी मिली है। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले दीपक बागपत अपनी नौकरी पर गए थे। वहां पहुंचने के बाद दीपक का फोन बंद आ रहा था। वह अपने स्तर पर पता करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन कोई जानकारी नहीं लग पा रही थी। बागपत पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बागपत पुलिस से सूचना मिलने के बाद दीपक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। परिवार शनिवार को बागपत जाएगा।-शमशेर सिंह ढुल, तोपखाना चौकी प्रभारी अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें