फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में महिला पर एसिड अटैक: बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, मंदिर से लौट रही थी रोशनी

Wed, 07 Jan 2026 07:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। हमले के बाद महिला के कपड़ों से धुआं निकलने लगा और शरीर में तेज जलन शुरू हो गई।
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के तोपखाना परेड में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब मंदिर से माथा टेककर लौट रही एक महिला पर बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। हमले के बाद महिला के कपड़ों से धुआं निकलने लगा और शरीर में तेज जलन शुरू हो गई। शोर मचाते ही हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ जान से मारने की नीयत और कुरूप करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


तोपखाना परेड निवासी रोशनी उम्र 33 साल पत्नी नरेश कुमार रोज की तरह मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे खाटू श्याम मंदिर गई थी। रात करीब साढ़े सात बजे जब वह मंदिर से बाहर निकलकर कुछ दूर पहुंची, तभी पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने रोशनी के ऊपर एक प्लास्टिक के डिब्बे में भरा केमिकल फेंक दिया। पीड़िता ने बताया कि केमिकल गिरते ही उसके कपड़ों से धुआं उठने लगा और खाल जलने लगी। रोशनी के चिल्लाने पर आसपास के लोग और उनके परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी गलियों का फायदा उठाकर भाग निकले।

विज्ञापन

कुरुप करने की नीयत से किया हमला

पुलिस को दी गई शिकायत में रोशनी ने बताया कि वह आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकती है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों का मकसद उसे जान से मारना या उसके चेहरे और शरीर को कुरुप करना था। बता दें कि पीड़िता के दो छोटे बच्चे हैं और उसका पति मजदूरी करता है।

पुलिस की कार्रवाई और सीन ऑफ क्राइम टीम

घटना की सूचना मिलते ही तोपखाना बाजार चौकी प्रभारी निशार खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंदिर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बाइक का नंबर और आरोपियों का सुराग लग सके। महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की पहचान के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। - निशार खान, चौकी प्रभारी तोपखाना, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें