इसके बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम नायब सैनी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर लेबोरेटरी मोहाली में एक ऐसी सुविधा हो जो देश के लिए गौरव का विषय है। इसे अपग्रेड करके सेमीकंडक्टर के लिए एक अच्छा ट्रेनिंग, अनुसंधान और विकास, वाणिज्यिक उत्पादन का केंद्र बनाने का फैसला प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है। एससीएल मोहाली को अपग्रेड करने के लिए 4500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे यहां उत्पादन 100 गुणा बढ़ेगा। बहुत बड़ी ट्रेनिंग की सुविधा बनेगी।