फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी व अजमेर से जम्मूतवी और लखनऊ-चंडीगढ़ के बीच होगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल रेलगाडिय़ों के संचालन का फैसला किया है। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि पहले स्पेशल रेलगाडिय़ां जम्मूतवी-वाराणसी-जम्मूतवी के बीच चलेंगी। इसी प्रकार दूसरी जम्मूतवी-अजमेर- जम्मूतवी के बीच व तीसरी लखनऊ-चंडीगढ-लखनऊ के बीच चलेगी। ट्रेनों को लेकर क्रिस सिस्टम अपडेट किया गया है ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के उक्त स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण करवा सकें।
विज्ञापन

जम्मूतवी-वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल
ट्रेन नंबर 02238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 2 दिसंबर से 1 जनवरी 2021 तक जम्मूतवी से दोपहर 2.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 12.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी । वापसी दिशा में 02237 वाराणसी- जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक वाराणसी से दोपहर 12.40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 11.05 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। रेलगाड़ी मार्ग में कठुआ, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, लखनऊ निहालगढ़, सुलतानपुर और जौनपुर सिटी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
जम्मूतवी-अजमेर- जम्मूतवी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 02422 जम्मूतवी-अजमेर 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जम्मूतवी से सांय 6.10 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 12.20 बजे अजमेर पहुंचेगी । वापसी दिशा में 02421 अजमेर- जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल 2 दिसंबर से 1 जनवरी 2021 तक अजमेर से दोपहर 2.05 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 8.15 बजे जम्मू पहुंचेगी। रेलगाड़ी मार्ग में किशनगढ, फुलेरा, जयपुर जं., गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी जं., गढ़ी हरसरू, गुंडगांव, दिल्ली छावनी, दिल्ली जं., करनाल, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी और कठुआ रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 02231 लखनऊ- चंडीगढ़ स्पेशल 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक लखनऊ से रात्रि 10.25 बजे प्रस्थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 10.05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 2 दिसंबर से 1 जनवरी 2021 तक चंडीगढ़ से रात्रि 9.05 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 8.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रेलगाड़ी मार्ग में अंबाला छावनी, जगाधरी कारखाना, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदजोई स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें