अंबाला। किसान कानून को लेकर चल रहे प्रदर्शन के कारण पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित होने से यात्रियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संचालन में बड़ा बदलाव किया हुआ है। इनमें से कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद किया गया है जबकि कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रद कर चलाया जा रहा है। इस व्यवस्था से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान आंदोलन व सुरक्षा कारणों को देखते हुए रेलवे ने आज नई दिल्ली-हरिद्वार-नई दिल्ली जनशताब्दी के संचालन में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन अंबाला छावनी जंक्शन पर रद होगी और यहीं से चलेगी। वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि सोमवार को 6 ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद किया गया है और 12 लंबी दूरी की ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन किया गया है।
आज रद ट्रेन
02053/02054 हरिद्वार-अमृतसर- हरिद्वार जन शताब्दी व 02425/02426 नई दिल्ली-जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस व 20925 व 20926 कालका-अंबाला-कालका एक्सप्रेस।
बीच रास्ते रद ट्रेन
02903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल, 02925 बान्द्रा टर्मिनस-अमृतसर, 04649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 03307 धनबाद-फिरोजपुर व ट्रेन नंबर 02057 नई दिल्ली-ऊना जनशताब्दी को अंबाला जंक्शन पर रद किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड को दिल्ली स्टेशन पर रद किया जाएगा।
बीच रास्ते संचालित ट्रेन
02904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल,02926 अमृतसर-बान्द्रा टर्मिनस, ट्रेन नंबर 03308 फिरोजपुर-धनबाद, 04650 अमृतसर-जयनगर व ट्रेन नंबर 02058 ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जनशताब्दी को अंबाला जंक्शन से रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस को नई -दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना किया जाएगा।