फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी खुद हजार बार आएं, पंजाब से जुलूस के साथ दाखिल नहीं होने देंगे: विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राहुल गांधी को हरियाणा में नहीं घुसने दिए जाने का बयान हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिया था जिसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सवाल उठाया कि हरियाणा में जंगल राज है क्या जो किसी को हरियाणा में घुसने नहीं दिया जाएगा। इस पर एक बार फिर से जवाब देते हुए मंत्री विज ने कहा कि हरियाणा में सही मायनों में राज है। राहुल गांधी खुद आना चाहते हैं तो हजार बार हरियाणा में आए। इस पर कोई ऐतराज नहीं। यदि वे पंजाब से जुलूस लेकर हरियाणा में दाखिल होना चाहते हैं और हरियाणा का माहौल खराब करना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल चल रहा है और डिजास्टर एक्ट लागू है। सौ से ज्यादा लोग एकत्र नहीं हो सकते। इससे पहले 2 बार हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश हो चुकी है उन्हें हरियाणा में घुसने नहीं दिया गया। कानून सभी के लिए एक है, ऐसा नहीं है कि आम आदमी के लिए कानून अलग है और राहुल गांधी के लिए अलग है। हम पीसफुल स्टेट हैं और हमें लोगों के हितों का ध्यान रखना है।
प्रियंका और राहुल गांधी राजस्थान जाकर गहलोत के कान क्यों नहीं खींचते: विज
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित प्रदेशों में दलित महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ा है। जिस पर जवाब देते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कुमारी सैलजा को राजस्थान जाकर देखना चाहिए। अत्याचार कहीं भी हो उसकी आवाज उठानी चाहिए और मैं खुद उठाता हूं वो चाहे उत्तर प्रदेश में हो जहां भाजपा का शासन है चाहे राजस्थान हो जहां कांग्रेस का शासन है लेकिन राहुल और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश तो याद आता है लेकिन वो राजस्थान जाकर गहलोत के कान क्यों नही खींचते जहां कांग्रेस का शासन है वहां क्यों नहीं जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें