सुरक्षा कारणों से पंजाब सरकार ने ट्रेनों के परिचालन को लेकर अभी निकासी की मंजूरी नहीं दी है। इसलिए मौजूद समय में 11 जोड़ी ट्रेनों की यथास्थिति को बरकार रखते हुए रद्द रहेंगी।
अंबाला रेल मंडल एडीआरएम आप्रेशन पंकज गुप्ता ने बताया कि पंजाब में किसान आंदोलन को लेकर सरकार से प्राप्त सूचना के आधार पर रेलवे ने ट्रेनों का संचालन 3 दिन के लिए बंद किया था। इसमें कुछ ट्रेनों को अंबाला, मुरादाबाद, सहारनपुर व दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर ही रद्द किया गया और यहीं से ट्रेनों का परिचालन किया गया। लेकिन तय तारीख के बाद भी पंजाब की तरफ से ट्रेनों के परिचालन को लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसलिए अभी पंजाब की तरफ ट्रेनों का परिचालन नहीं किया जाएगा। रविवार को इस संबंध में दोबारा पंजाब सरकार से बातचीत की जाएगी और इसके बाद ही ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया जाएगा।
दोबारा परिचालन
ट्रेन नंबर 02716 अमृतसर-नांदेड़ अंबाला से चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02358 अमृतसर-कोलकाता अंबाला से, 02054 अमृतसर-हावड़ा रद, 02926 अमृतसर-बांद्रा अंबाला, 02408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी मुरादाबाद, 04674 अमृतसर-जयनगर अंबाला, 04650 अमृतसर-जयनगर अंबाला, 02904 अमूतसर-मुंबई अंबाला, 03308 फिरोजपुर-धनबाद अंबाला, 05934 अमृतसर-दरभंगा अंबाला, 04652 अमृतसर-जयनगर 27 सितंबर को दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।