फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने दो और लोगों की ली जान, अब तक 88 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 70 नए केस सामने आए। अब तक जिले में 88 लोगों की कोरोना जान ले चुका है। 123 पुराने मरीजों ने कोरोना से जंग जीती अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 7649 हो गया है। अब तक जिले में 6495 मरीजों को कोरोना से मुक्ति मिल चुकी है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से लगातार कम हो रहे नए केस और ठीक होने वालों की बढ़ती संख्या के चलते रिकवरी रेट बढ़कर 84.91 प्रतिशत हो गया है। वहीं कोरोना के एक्टिव मरीज जिले में अब घटकर 1066 रह गए हैं। जिन दो लोगों की शनिवार को मौत हुई उनमें शहजादपुर के एक 72 साल के बुजुर्ग और अंबाला सिटी के 54 साल का व्यक्ति शामिल है। उनको शुगर की परेशानी थी। संक्रमित होने के बाद सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
सांस लेने में आ रही थी दिक्कतें, तोड़ा दम
शहजादपुर। सांस लेने में आई समस्या के चलते लगभग 72 वर्षीय वृद्ध ने कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के शव को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अस्पताल से सीधे स्वर्ग आश्रम शहजादपुर लेकर आये और अपनी देखरेख में पूरी सावधानी के साथ शव का अंतिम संस्कार करवाया। सीएचसी शहजादपुर के कोरोना -19 के नोडल अधिकारी राजपाल ने बताया कि शहजादपुर निकासी लगभग 70 वर्षीय वृद्ध को दो दिन पहले सांस लेने में कुछ समस्या आ रही थी जिसके चलते परिजन शुक्रवार को उसे लेकर धनाना पीएचसी में पहुंचे जहां पर उक्त मृतक का कोरोना का रेपिड टेस्ट किया गया, जोकि पॉजिटिव आया। राजपाल ने बताया कि उक्त वृद्ध को सद्दोपुर कोविड केयर सेंटर में भेज दिया गया, जहां पर उसकी हालत को देखते हुए अंबाला सरकारी अस्पताल में लाया गया था जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक वृद्ध हार्ट का भी मरीज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें