फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला मंडल के 4 अलग-अलग सेक्शन पर आज 3-3 घंटे के ब्लॉक, 4 ट्रेनें रद्द, एक देरी से चलेगी

Sun, 23 Feb 2020 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
अंबाला डिवीजन संपत्ति रख रखाव और ढांचागत सुधार सुनिश्चित करने के लिए आज रविवार 23 फरवरी को यातायात ब्लॉक लेगा। रेल ब्लॉक मंडल के तीन अलग-अलग सेक्शन पर अलग-अलग समय के लिए लिया जाएगा। इस कारण छावनी रेलवे स्टेशन से निकलने वाली चार पैसेंजर ट्रेन प्रभावित होंगी।
विज्ञापन


अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि पहला 3 घंटे का ब्लॉक अंबाला-सहारनपुर खंड पर डाउन लाइन पर दोपहर 1.20 बजे से शाम 4.20 बजे तक रहेेगा। दूसरा तीन घंटे का ब्लॉक अंबाला-लुधियाना अप लाइन पर सुबह 11.45 बजे से दोपहर 2.45 बजे तक, तीसरा 3 घंटे का ब्लॉक सरहिंद-अंब अंदौरा खंड सुबह 10.45 बजे से 1.45 बजे तक व चौथा तीन घंटे का ब्लॉक धूरी-बठिंडा खंड पर दोपहर 1.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक लिया जाएगा।

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रेन नंबर 64517 अंबाला-नंगलडैम पैसेंजर रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 64516 नंगलडैम-अंबाला आज रद्द रहेगी।

स्टेशन के मध्य रद्द ट्रेनें
ट्रेन नंबर 54551 अंबाला-बठिंडा पैसेंजर अंबाला-पटियाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह ट्रेन पटियाला रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.35 बजे के बजाए 3.20 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी से चलने वाली ट्रेन
ट्रेन नंबर 54540 अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंजर आज दोपहर 3.10 बजे के बजाए 1.15 घंटे की देरी से शाम 4.25 बजे रवाना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें