फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: कोहरे के कारण रद्द 31 ट्रेनें फिर दौड़ेंगी पटरी पर, प्लेटफार्म में बदलाव के लिए शुरू हुआ मंथन

Sun, 18 Feb 2024 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

प्राप्त जानकारी अनुसार अमृतसर-पुरानी दिल्ली और कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत के संचालन से पूर्व में भी कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया था ताकि इन प्रीमियम ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में कोहरे के कारण रद्द दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। वंदे भारत सहित आस्था ट्रेनों के संचालन से इनमें से कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव हो सकता है। रेलवे ने इस परेशानी से निपटने को लेकर मंथन शुरु कर दिया है ताकि समय सारिणी के हिसाब से अंबाला कैंट स्टेशन पर आने वाली किसी भी ट्रेन का संचालन प्रभावित न हो। 

विज्ञापन


मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें
लगभग 18 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन फरवरी माह के अंत तक आरंभ हो जाएगा। इसमें 14617 बनमनखी-अमृतसर दो मार्च के बाद, 14618 अमृतसर-बनमनखी 29 फरवरी, 14606 जम्मूतवी-यशवंतपुर 25 फरवरी, 14605 यशवंतपुर-जम्मूतवी 26 फरवरी, 14616 अमृतसर-लालकुआं 24 फरवरी, 14615 लालकुआं-अमृतसर 24 फरवरी, 14524 अंबाला-बरौनी 27 फरवरी, 14523 बरौनी-अंबाला, 14218 चंडीगढ़-प्रयाग 29 फरवरी, 14217 प्रयाग-चंडीगढ़ 1 मार्च, 14674 अमृतसर-जयनगर 27 फरवरी, 14673 जयनगर-अमृतसर 29 फरवरी, 04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन 28 फरवरी, 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन 1 मार्च, 14525 अंबाला-श्रीगंगानगर 29 फरवरी, 14526 श्रीगंगानगर-अंबाला 29 फरवरी, 22456 कालका-साई नगर शिरडी 29 फरवरी और ट्रेन नंबर 22455 साई नगर शिरडी-कालका का संचालन 2 मार्च के बाद आरंभ हो जाएगा।

बदले नंबर से चलेगी ट्रेन
आगरा कैंट से होशियारपुर के बीच दोनों दिशाओं में संचालित होने वाली ट्रेन नंबर 14011 व 12 का नंबर 28 और 29 फरवरी के बाद बदल जाएगा। ट्रेन का संचालन 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर का संचालन 29 फरवरी से तो 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट का संचालन एक मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन


बीच रास्ते रद्द
कोहरे के कारण अंबाला और जालंधर के बीच रद्द की गई ट्रेन नंबर 14681 नई दिल्ली-जालंधर का संचालन 1 मार्च से तो 14682 जालंधर-नई दिल्ली का संचालन दो मार्च से आरंभ हो जाएगा।

पैसेंजर ट्रेन
इसी प्रकार रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी शुरु हो जाएगा। ट्रेन नंबर 04577 अंबाला कैंट-नंगलडैम,04568 नंगलडैम-अंबाला कैंट, 04139 कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट, 04013 पानीपत-अंबाला कैंट, 04584 अंबाला कैंट-दिल्ली, 04549 अंबाला कैंट-पटियाला और ट्रेन नंबर 04550 पटियाला-अंबाला कैंट का संचालन एक मार्च से आरंभ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें