फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गृहचाल का दोष बता लाखों के जेवर उड़ाए

विज्ञापन
छावनी के गुड बाजार में पुलिस ठगों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी देखती हुई: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। सावधान, गृह चाल का दोष बताकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। शनिवार को इसी गिरोह के दो सदस्यों ने अंबाला कैंट थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर वारदात को अंजाम दिया। पहली वारदात अंबाला कैंट गुड बाजार तो दूसरी एसडी विद्या स्कूल के निकट की। दोनों की जगह पर दो महिलाओं को गृह चाल का दोष दूर करने के लिए पूजा करने का लालच दिया और लाखों रुपये के जेवरात उतारकर ठग लिया। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने दोनों की मामलों में शिकायत पाकर मामले की जांच शुरू कर दी। जबकि जांच एजेंसियों को गुड बाजार से सीसीटीवी मिली है और उसमें दो ठग दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

दिनदहाड़े ठगों ने दिया वारदात को अंजाम
पहली वारदात छावनी के गुड़ बाजार के जैन मंदिर के निकट हुई। दो शातिर ठगों ने जैन मंदिर से माथा टेकने के बाद लौट रही कबाड़ी बाजार निवासी महिला कमलेश को झांसे में लिया। बोले कि आपके परिवार पर गृह दोष चल रहा है। इस तरह से झांसे में लेकर मौके पर ही छोटी से पूजा करने की बात कहीं। कहा कि इस पूजा में महिला कोई भी आभूषण नहीं पहनती है। इस से ठगों ने महिला से महिला के चार 4 सोने के कड़े, चेन व कान की बालियां उतरवा ली और लेकर फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इसी तरह से एसडी विद्या स्कूल के पास भी ठगों ने बीसी बाजार निवासी रमा रानी को झांसे में लेकर को की बालियां, गले का लोकेट व पर्स से 300 रुपये ठग लिए। महिला ने बताया कि वह घरेलू कार्य के चलते जा रही थी कि अचानक दो ठग आए और झांसे में लिया।

छावनी के गुड बाजार में पुलिस ठगों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी देखती हुई: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें