फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलौनों की फर्म पर छापामारी, सामान जब्त

विज्ञापन
खिलौनों की फर्म पर टीम ने की छापेमारी - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। भारतीय मानक ब्यूरो हरियाणा शाखा कार्यालय के अधिकारियों की टीम ने वीरवार को अंबाला की फर्म मैसर्स गुप्ता टॉय पर छापामारी की। अंबाला के राम बाजार पुल चमेली स्थित इस फर्म में टीम ने तलाशी के बाद बिना बीआईएस और आईएसआई मार्का का खिलौने जब्त किए। ब्यूरो के वैज्ञानिक और प्रमुख डीके सिंगला ने बताया कि तलाशी के दौरान उपरोक्त फर्म गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के उल्लंघन में लिप्त पाई गई है। टीम द्वारा छापामारी के दौरान फर्म से बड़ी संख्या में बिना मार्का के खिलौने जब्त किए गए हैं। फर्म के स्टॉक में नकली आईएसआई मार्का वाले खिलौने भी मिले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के तहत खिलौनों पर बीआईएस मानक चिह्न का उपयोग अनिवार्य है। इसके लिए निर्माताओं को भारतीय मानक ब्यूरो से लाइसेंस लेना जरूरी है। सिंगला के मुताबिक यह अपराध बीआईएस नियम की धारा 17 का उल्लंघन है। इसके तहत दो साल तक कारावास या कम से कम दो लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें