फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोग्राफर की आईडी हैक कर निकाली फोटो, अब पोर्न वेबसाइट पर डालने की दे रहे धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी सिविल अस्पताल के रेडियोग्राफर की फेसबुक आईडी हैक करने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने उनकी आईडी हैक करने के बाद उन्हें मैसेज भेजकर उनसे रुपये की मांग शुरू कर दी। इतना ही नहीं दबाव बनाने के लिए आईडी में से फोटो निकालकर उन्हें पोर्न वेबसाइट पर डालने और उन्हें बदनाम करने की धमकी दी है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम डेस्क मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

रेडियोग्राफर अतुल ने महेश नगर थाने में साइबर सेल को शिकायत सौंपते हुए ठगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही बदनामी से बचने के लिए अपने सोशल मीडिया से जुड़े अकाउंट पर भी आईडी हैक होने का मैसेज डालकर लोगों को अवगत करवा रहे हैं। रेडियोग्राफर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फर्जी लोन एप्लीकेशन के जरिये ठग संपर्क करते हुए उसे कर्जदार बता रहा है। बार-बार मैसेज भेजने के अलावा फोन करते हुए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल करते हैं। साथ ही दोस्तों व सगे संबंधियों को भी मैसेज भेजकर बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। महेश नगर थाना प्रभारी सुरेश का कहना है कि यह मामला साइबर क्राइम डेस्क से जुड़ा है, वह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें