फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूलों व कॉलेज में 15 को होगी प्रश्नोत्तरी परीक्षा

Mon, 13 Oct 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंबाला जिले के स्कूलों व कॉलेज में 15 अक्तूबर को सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी की लिखित प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसको लेकर सोमवार को जिला शिक्षा कार्यलय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा व उप पुलिस अधीक्षक क्राइम विरेंद्र शर्मा व उप निरीक्षक चरणजीत सिंह व सभी जिला शिक्षा खण्ड अधिकारियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लगभग 1 लाख 70 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। जिसमें तीसरी से पांचवीं, छठी से आठवीं, नौवीं से बारहवीं कक्षा व कॉलेजों आदि शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा व नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित यातायात के नियमों के पालन के प्रति समझ विकसित करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें