अंबाला सिटी। नगर निगम के मनोनीत सदस्य अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि मेयर शैलजा सचदेवा की ओर से चुनाव में जो वायदे किए गए थे। उनको वायदों को पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेसहारा गोवंश के लिए डंगडेहरी में नंदीशाला-गोशाला बनाने के लिए 4.50 करोड़ की राशि पास की गई थी।
उन्होंने कहा कि वह नगर निगम आयुक्त से मिले थे, उनको आयुक्त ने बताया कि जिस ठेकेदार को नंदीशाला-गोशाला बनाने के लिए निविदा जारी की गई है। वह जल्द ही कार्य शुरू करेगा और यह कार्य दिसंबर माह तक पूरा होगा। सचदेवा ने कहा कि जिस भी कार्य का शिलान्यास नगर निगम के अधिकारी करवाएं, वह कार्य रूकना नहीं चाहिए अगर ठेकेदार व अधिकारियों की तैयारी न हो तो वह कार्य को शुरू न करवाएं।