फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सॉन्ग शूटिंग के दौरान हथियार लहराने पर पंजाबी सिंगर आर नेत की टीम को नोटिस

विज्ञापन
पंजाबी सिंगर सूटिंग करते हुए। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। जिले के गांव कमालपुर में पंजाबी सिंगर आर नेत के एक सॉन्ग की शूटिंग के दौरान हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस ने सिंगर की टीम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पुलिस ने मामले में फिल्म डायरेक्टर परम चहल से भी जवाब मांगा है।
डीएसपी बीर भान ने बताया कि सोशल मीडिया से पुलिस को शूटिंग के दौरान हथियारों के प्रदर्शन की जानकारी मिली थी। वीडियो में शूटिंग में शामिल लोग हाथों में हथियार लेकर उन्हें लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार बिना अनुमति इस तरह सार्वजनिक स्थान पर हथियारों का प्रदर्शन करना उचित नहीं है। मामले में नोटिस जारी कर संबंधित लोगों से जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



तीन दिन पहले कमालपुर पहुंचे थे कलाकार
डीएसपी बीर भान ने बताया कि आर नेत करीब तीन दिन पहले गांव कमालपुर में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। शूटिंग में उनके साथ हरियाणवी सिंगर शिवा चौधरी भी मौजूद थीं। शूटिंग के दौरान बड़े हथियारों का इस्तेमाल करते हुए दृश्य फिल्माए गए। इसी दौरान हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

वर्ष 2015 में शुरू किया था गायकी का सफर
पंजाबी सिंगर आर नेत का पूरा नाम नेत्रपाल सिंह है। वह पंजाब के मानसा जिले के गांव धरमपुरा के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में ‘लांसर 2’ गाने से अपने गायकी के सफर की शुरुआत की थी। वह सिद्धू मूसेवाला के साथ ‘पॉइजन’ और सपना चौधरी के साथ ‘लुटेरा’ समेत कई चर्चित गानों में काम कर चुके हैं। जिस नए गाने की शूटिंग कमालपुर में हुई है, उसका नाम और रिलीज की तारीख अभी सामने नहीं आई है। आर नेत का गाना ‘तेरे यार नूं दबण नू फिरदे सी पर दबदा कित्थे आ’ वर्ष 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में भी सुनाई दिया था। पार्टी के कई प्रचार कार्यक्रमों में इस गाने का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन न करें : डीएसपी
डीएसपी बीर भान ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का अनावश्यक प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए। इस तरह की गतिविधियां सामने आने पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन करने से बचें। टीम को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें