फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तेरा नंबर आ चुका है, ट्रेलर दिखाना पड़ेगा... हरियाणवी सिंगर सुदेश को फिर धमकी

Sun, 20 Sep 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
सिंगर सुदेश के व्हाट्सएप पर आए हुए संदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आजा बादशाह तनै सुनाऊं रै टटीरी’ गाने से रैपर बादशाह को चुनौती देने वाली कैथल की हरियाणवी सिंगर सुदेश को दूसरी बार व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे गए। उनके व्हाट्सएप पर संदेश भेजा कि अंकित नहीं, अनिल बोल रहा हूं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। पुलिस के पास जाकर सिक्योरिटी ले या कुछ भी कर, तेरा नंबर आ चुका है। तुझे टाइम दिया था, लेकिन बात तेरे समझ में नहीं आई। तुझे ट्रेलर दिखाना पड़ेगा।
धमकी भरे संदेशों में ये भी लिखा गया कि एसपी, डीएसपी जिससे चाहे सुरक्षा ले ले। तुझे अपने घर वालों से ज्यादा पैसे प्यारे लगते हैं। घर वालों को भूल गई तू। जो हमारे दुश्मन के साथ है वो हमारा भी दुश्मन है। धमकी देने वाले ने संदेश में दिलेर खरकिया का भी जिक्र किया। लिखा कि दिलेर के साथ जो हुआ वह तूने देख लिया होगा। मीडिया में जाने से कुछ नहीं होगा। रिपोर्ट वापस ले ले। आरोपी ने अनिल पंडित को अपना बड़ा भाई बताते हुए खुद को भी अनिल बताया। इसके बाद धमकी दी कि दिलेर इस बार बच गया लेकिन सुदेश का भी नंबर आएगा।
विज्ञापन

-
10 सितंबर की रात करीब एक घंटे तक आए संदेश
सुदेश की शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर की रात 10:48 बजे से 11:43 बजे तक एक अज्ञात नंबर से लगातार व्हाट्सएप संदेश आए। आरोप है कि संदेश भेजने वाले ने दो लाख रुपये मांगे थे। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सुदेश ने पुलिस को बताया कि वह धमकी देने वाले व्यक्ति को नहीं जानती। उन्होंने संदेश के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं। सुदेश ने 11 सितंबर को कैथल एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना है कि धमकी के बाद पूरा परिवार डरा हुआ है और रातभर सो नहीं पा रहा।

-
बादशाह के गाने के जवाब में गाया था बोली ए टटीरी
सुदेश पिछले दिनों पाखंडवाद को लेकर भी चर्चा में रही हैं। करीब 15 दिन पहले उन्होंने खीर पाखंडिया की गाना गाया था। इससे पहले एक मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के टटीरी गाने के जवाब में सुदेश ने 9 मार्च को बोली ए टटीरी गाना गाया था। हालांकि बादशाह के गाने को बाद में बैन कर दिया गया था।
विज्ञापन

-
मामले की जांच की जा रही है। पुलिस धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की लोकेशन और तकनीकी जानकारी जुटा रही है। - सुशील प्रकाश, डीएसपी

सिंगर सुदेश के व्हाट्सएप पर आए हुए संदेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें