अंबाला सिटी। शहर के जड़ौत रोड व दशमेश मार्केट में पंप हाउस का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने दोनों परियोजनाओं के निर्माण का शिलान्यास किया। इससे पहले पंप हाउस जलबेड़ा रोड का कार्य शुरू हो चुका है। पंप हाउस जड़ौत रोड की अनुमानित लागत 2 करोड़ 84 लाख रुपये है, जबकि दशमेश मार्केट पर बनने वाले पंप हाउस की लागत 6 करोड़ 27 लाख रुपये बताई जा रही है।
इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जड़ौत रोड, बलदेव नगर, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन विभाग कॉलोनी, राम नगर, जगाधरी गेट, पुराना सिविल अस्पताल रोड और अंबिका माता मंदिर रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा कपड़ा मार्केट और नदी मोहल्ला जैसे इलाकों से भी पानी की बेहतर निकासी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान पूर्व मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि साउदर्न डिस्पोजल इंद्रपुरी और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए भी 1.50 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया गया है। इसके तहत कपड़ा मार्केट और नदी मोहल्ला इलाकों में जल निकासी की स्थिति को बेहतर बनाया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, मेयर शैलजा सचदेवा, डिप्टी मेयर संदीप सचदेवा, सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा, पार्षद मनीष आनंद व अन्य मौजूद रहे।