फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: व्यापारियों को वित्तीय संभावनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
छावनी में जगाधरी रोड ​​स्थित एक रिसोर्ट में शुक्रवार शाम को एमएसएमई दिवस पर व्यापारियों के लिए
विज्ञापन
अंबाला। जगाधरी रोड स्थित एक रिसोर्ट में शुक्रवार शाम को एमएसएमई दिवस पर व्यापारियों के लिए सेमिनार करवाया गया। यह सेमिनार हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्री अंबाला चैप्टर और द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की अंबाला शाखा की ओर से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सेमिनार में कारोबारियों को अपने कारोबार में बढ़ोतरी के लिए वित्तीय संभावनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे किस प्रकार से अपने कारोबार को ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। कार्यक्रम में सीए सुप्रज्ञालाल मुख्य वक्ता रहे। वहीं, सीए अमोल ने भी वित्तीय संभावनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम देर शाम तक चला। सेमिनार में सीए सुभाष गोयल को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्री अंबाला चैप्टर के चेयरमैन डॉ. आशावंत गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट अंबाला ब्रांच के चेयरमैन गौरव गांधी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें