अंबाला। दिल्ली हाईवे स्थित एनएच-1 आउटलेट स्टोर के एक बच्चों के ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में वीरवार रात को आग लग गई। आग की लपटों के कारण धुंआ बाहर निकलने लगा तो आसपास के शोरूम कर्मचारियों ने पहले तो अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आधे घंटे के बाद शोरूम में लगी आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग पास वाले शोरूम तक नहीं फैली।
पास के दो शोरूम को मामूली सा नुकसान हुआ। दमकल विभाग को जानकारी देते हुए किड्स बेरी से गर्व बजाज ने 80 लाख रुपये के नुकसान होने की आशंका जताई है। हालांकि दमकल विभाग की तरफ से मालिक से नुकसान की राशि का शपथ पत्र भी लिया जाएगा ताकि सही आंकलन का पता चल सके। एनएच-1 आउटलेट स्टोर में अलग-अलग कंपनियों के 30 से अधिक शोरूम है।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। पडाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक शोरूम में ज्यादा नुकसान था। साथ ही दो अन्य शोरूम को भी मामूली नुकसान पहुंचा है। संवाद