फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कृषि व्यापार नीति प्रस्ताव के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
नारायणगढ़ में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नारायणगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को नारायणगढ़ एसडीएम कार्यालय में किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों व मजदूर संगठनों के नेताओं ने सीएम को प्रेषित 15 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा और समाधान की मांग की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकेत, अखिल भारतीय किसान सभा, संयुक्त गन्ना किसान कमेटी तथा मजदूर संगठन सीआईटीयू के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

संयुक्त गन्ना किसान कमेटी के अध्यक्ष स. श्रृंगारा सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन आयोग के सी 2+50 प्रतिशत फार्मूला पर एमएसपी की कानूनी गारंटी तथा किसानों व मजदूरों की कर्जा मुक्ति जैसी प्रमुख मांगे अभी तक लागू नहीं की है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार से ओलावृष्टि व अन्य कारणों से फसल खराब होने का मुआवजा नहीं मिला है। ऊपर से सरकार बिजली के निजीकरण पर तेजी से आगे बढ़ रही है। यही नहीं प्रदेश सरकार आंदोलनरत किसानों से भी बात नहीं कर रही है। लोकतंत्र में यह कतई उचित नहीं है। किसान यूनियन के राज्य युवा उपाध्यक्ष चमन गुज्जर ने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कृषि व्यापार नीति का प्रस्ताव राज्यों को भेजकर कृषि और किसानों पर फिर से हमला बोला है। इस प्रस्ताव के जरिए सरकार फिर से तीन कृषि कानूनों को लागू करना चाहती है। इसलिए मांग है कि मुख्यमंत्री इस व्यापार नीति के मसौदे को प्रदेश में लागू न करने का प्रस्ताव विधानसभा के बजट सत्र में पास करें। प्रदर्शन में किसान सभा के नेता रमेश नन्हेड़ा, सीआईटीयू नेता सतीश सेठी, किसान नेता निर्मेल संधू, मजदूर नेता धनराज लखनोरा,सतपाल चौहान आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें