फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराएं नहीं! अभी सदर नप प्रॉपर्टी आईडी सर्वे नहीं हुआ जारी आपत्ति के लिए मिलेगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 01
विज्ञापन

घबराएं नहीं! अभी सदर नप प्रॉपर्टी आईडी सर्वे नहीं हुआ जारी आपत्ति के लिए मिलेगा समय
1.05 लाख शहर में प्रॉपर्टी यूनिट
85 हजार छावनी में प्रॉपर्टी यूनिट
05 तक दर्ज करवा सकते हैं शहरवासी आपत्ति
498 कालोनियां शहर और छावनी एरिया की हुई हैं सर्वे में शामिल
- नगर निगम अंबाला शहर और बराड़ा-नारायणगढ़ की प्रॉपर्टी आईडी के लिए सोमवार को आपत्ति देने की अंतिम तारीख
- नगर निगम ने बनाया हेल्प डेस्क, 50 से ज्यादा आ चुकी हैं आपत्ति
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। घबराएं नहीं! नगर परिषद सदर एरिया की करीब 85 हजार यूनिट का नया सर्वे अभी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुआ है। केवल नगर निगम अंबाला शहर, बराड़ा और नारायणगढ़ नगरपालिका में आने वाली प्रॉपर्टियों की ही आईडी अभी अपलोड की गई है। अलबत्ता इन तीनों के लिए आपत्ति देने का समय पांच अप्रैल यानी सोमवार तक रखा गया है, जबकि नगर परिषद छावनी में प्रॉपर्टी मालिकों को आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अलग से मौका दिया जाएगा। हालांकि विभागीय वेबसाइट पर अंबाला शहर और छावनी की करीब 498 कॉलोनियों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
निगम की टैक्स ब्रांच में स्थापित किया हेल्प डेस्क
उधर, दूसरी तरफ अंबाला शहर में करीब 1 लाख 5 हजार प्रॉपर्टी आईडी का नया सर्वे विभागीय वेबसाइट एचटीटीपी पीएमएसहरियाणा डॉट कॉम पर उपलब्ध करवाया गया है। इसके बावजूद जिन लोगों को यह समझ नहीं आ रहा उनके लिए नगर निगम ने टैक्स ब्रांच में हेल्प डेस्क स्थापित किया है। शनिवार को भी हेल्प डेस्क खुला रहा। पिछले पांच दिनों के भीतर ऑनलाइन और ऑफलाइन करीब 50 आपत्ति प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित नगर निगम में मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

किस तरह की आ रही हैं आपत्तियां
- सर्वे में रिहायशी प्रॉपर्टी को कॉमर्शियल दिखाया गया है।
- प्रॉपर्टी का एरिया 600 वर्ग गज दिखाया गया है, लेकिन वास्तव में 900 वर्ग गज दिखाया गया है।
- प्रॉपर्टी के मालिक का नाम गलत अंकित किया गया है।
- सर्वे होने के बाद कुछ प्रॉपर्टी मालिकों ने अपनी आधी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री किसी दूसरे के नाम कर दी। ऐसे में अब एक प्रॉपर्टी के दो मालिक हो गए हैं, लेकिन विभागीय वेबसाइट पर एक ही के नाम है।
- कुछ ऐसी भी शिकायतें आई हैं जिनकी प्रॉपर्टी सर्वे में शामिल ही नहीं की गई।
नोट: इस तरह की किसी भी आपत्ति या अन्य आपत्ति देने के लिए सोमवार तक का समय निर्धारित किया गया है।
सोमवार को रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती हैं, जबकि शाम पांच बजे तक विभागीय हेल्पडेस्क पर भी आपत्ति दी जा सकती हैं। इसके बाद 15 दिन के भीतर आपत्तियां को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

- बलबीर सिंह, टैक्स शाखा इंचार्ज।
संभवत: सदर एरिया का सर्वे सोमवार को अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद छावनी वासियों को आपत्ति दर्ज करने के लिए करीब एक सप्ताह का समय भी दिया जाएगा। अभी सदर परिषद एरिया की प्रॉपर्टी का सर्वे अपलोड नहीं हुआ है।
- राजेश कुमार, सचिव नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें