अंबाला। बीसी बाजार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अनेक गतिविधियां आयोजित की गई। सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला छावनी के छात्रों ने जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा आयोजन और मॉडल ऑन वेस्ट मैनेजमेंट में भाग लिया। इसमें जलवायु परिवर्तन पर आधारित नाटिका में नौवीं कक्षा का दीक्षांत, दसवीं कक्षा की तान्या, सहज, हरजीत, दिलप्रीत, मनमोहन, मुस्कान, 11वीं आर्ट्स की कशिश ने विभिन्न पात्रों को निभाया और नाटिका में दिखाया गया कि कैसे जलवायु परिवर्तन मानवता के सामने एक बड़ा खतरा बन कर उभर रहा है।
इस पूरे कार्यक्रम को स्कूल की तरफ से अध्यापिका ललिता चोपड़ा, विंपल वालिया, पिंकी सिंह, हरविंद्र कौर और अंकुर शर्मा की ओर से समन्वित किया। आकाश शर्मा रंगमंच की ओर से तैयार किया गया। खंड स्तर पर विज्ञान के अनेक मॉडल पर आधारित एक अन्य प्रतियोगिता भी करवाई। प्रतियोगिता में सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा नौवीं के राहिल, कार्तिक और बिलकेश ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए वेस्ट मैनेजमेंट टॉपिक पर मॉडल तैयार किया गया।
नौवीं कक्षा के छात्र बिलकेश ने खंड स्तर पर तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उस समय उपस्थित अधिकारियों ने बिलकेश को प्रमाण पत्र देकर उसका उत्साह वर्धन किया। प्रधानाचार्या सुखजिंद्र कौर कीथ ने कहा कि कलात्मक गतिविधियों को लेकर आयोजित कार्यक्रमों से बच्चों में कला उजागर होती है। इस अवसर पर उप प्राचार्या रीटा शर्मा भी मौजूद रहे।