फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहीदी स्मारक के उद्घाटन की तैयारी तेज

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की चर्चा करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। प्रवक्त - फोटो : Samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित एशिया के सबसे बड़े शहीदी स्मारक के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 5 नवंबर को अंबाला छावनी आ रहे हैं। शहीदी स्मारक के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने और इसके उपरांत गांधी मैदान में आयोजित रैली में कार्यकर्ताओं और आम जनता को जोड़ने के लिए हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनिल विज ने कार्यकर्ताओं से रैली में बढ़-चढ़कर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 22 एकड़ क्षेत्र में लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से बना यह शहीदी स्मारक देश में आकर्षण का बड़ा केंद्र बनेगा। विज ने बताया कि 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद 6 नवंबर से यह भव्य स्मारक आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को सरकारी खर्च पर यह स्मारक दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि शहीदी स्मारक, साइंस म्यूजियम, बैंक स्क्वेयर और सुभाष पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स से अंबाला छावनी जल्द ही एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा। बैठक में उन्होंने रैली स्थल की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, भाजपा नेता संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, मदनलाल शर्मा, जसबीर सिंह जस्सी, राजीव गुप्ता डिम्पल, वजिंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, विपिन्न खन्ना सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें