साहा मे ंकांग्रेस नेता बैठक करते हुए । संवाद
- फोटो : 1
साहा। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली की तैयारियों को लेकर साहा में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें अंबाला से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर रणनीति बनी। बैठक में एआईसीसी की ओर से नियुक्त अंबाला लोकसभा पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक रवि जोशी और मुलाना से विधायक पूजा चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि यह रैली देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की अपील की।