फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नवमी उत्सव की तैयारी शुरू

विज्ञापन
बैठक के दौरान मौजूद सवार नाथ चेला मोहरू नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के पदा​धिकारी। संस्था
विज्ञापन
बराड़ा। सवार नाथ चेला मोहरू नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बैठक का आयोजन किया। ट्रस्ट के प्रधान मान सिंह और उपप्रधान मिहा सिंह रंगा ने बताया कि इस डेरे में फाल्गुन मास की नवमी उत्सव की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम छह मार्च से शुरू होकर आठ मार्च तक चलेंगे। रोजाना सांग भी आयोजित कराया जाएगा। यह सांग सुप्रसिद्ध सांगी सूरज बेदी और उनकी समस्त टीम की ओर से प्रस्तुत होगा। ट्रस्ट की तरफ से संतों की एक सब कमेटी बनाई। इस कमेटी के चेयरमैन स्वामी ज्ञाननाथ महाराज होंगे। स्वामी ज्ञाननाथ महाराज ने कहा कि डेरे के लिए समर्पित होकर इसकी देखरेख और धार्मिक प्रचार के लिए अधिक से अधिक प्रयास करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान शेर सिंह ढांडा, वरिष्ठ उप प्रधान बलवंत सिंह मंगला, रामकुमार जोगना खेड़ा, रणधीर सिंह उदारसी और पाला राम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें