फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से मंडियों में गेहूं व चने की खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में किसानों ने करवाया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रबी फसल विशेषकर गेहूं व चने की खरीद 1 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। जिसके लिए मंडी प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गेहूं उत्पादकों का यह भी कहना है कि अबकी बार गेहूं की पैदावार पिछली बार से कम होने की आशंका है। उधर, खाद्य तेलों के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए इस बार किसानों का रुझान सरसों की खेती की तरफ भी गया है और सरसों के रकबा में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी नारायणगढ़ के सचिव धर्मेंद्र पाल ने बताया कि इस बार मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 8 हजार 556 किसानों ने 59 हजार एकड़ में गेहूं की फसल का पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि पिछले सीजन में नारायणगढ़ मंडी में 413 हजार क्विंटल व भरेड़ी मंडी में 53 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। सचिव ने बताया कि इस बार नारायणगढ़ मंडी में हैफेड व खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा तथा भरेड़ी मंडी में वेयरहाउस द्वारा खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि फसल लेकर आने वाले किसानों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम कर लिए है। पीने के पानी की सुविधा के साथ शौचालय की साफ-सफाई व मंडी में सड़कों को भी ठीक करवाया गया है। किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी फसल को सुखाकर ही मंडी में लाएं।
3506 किसानों ने करवाया 18 हजार 820 एकड़ में फसल का पंजीकरण
मार्केट कमेटी शहजादपुर के सचिव मोहित बेरी ने बताया कि अनाज मंडी में एक अप्रैल से 15 मई तक गेहूं फसल खरीद को लेकर अनाज मंडी में सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। इस बार 3506 किसानों ने 18,820 एकड़ में गेहूं फसल का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। शहजादपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग व कड़ासन में हैफेड द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष शहजादपुर मंडी में 1,96175 क्विंटल व कड़ासन मंडी में 95,625 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। सचिव ने फसल लेकर आने वाले किसानों से अपील है कि वह अपनी फसल को सुखाकर ही मंडी में लायें। किसानों की सुविधा के लिये हेल्प डेस्क बनाया गया है यदि किसान को किसी प्रकार की समस्या हो तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें